हिंदी
मुंबईः भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के नये भोजपुरी गाना 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है 2' को तीन मिलियन व्यूज मिल गये हैं।
भोजपुरी गाना 'फलनवा के बेटा सपनवा में आता है' की लोकप्रियता को देखते हुए अक्षरा सिंह ने इसका पार्ट टू रिलीज किया है। उन्होंने इस गाने को भी अपने यूट्यूब पर रिलीज किया है और यह अब इंडिया ट्रेंडिंग में नंबर 5 पर ट्रेंड भी कर रहा है। इस गाने को तीन दिन में तीन मिलियन व्यूज भी मिले हैं।
गाने को लेकर अक्षरा काफी रोमांचित हैं। उन्होंने गाने में जोरदार डांस भी किया है। इस गाने में पहली बार अक्षरा सिंह काफी फंकी और स्टाइलिस्ट लुक में नजर आई हैं। गाने को शिवम पंडित ने लिखा है और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने का वीडियो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इसमें अक्षरा ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं और कई अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। अक्षरा सिंह कभी जीप में, तो कभी कार और कभी बुलेट चलाती हुईं फैंस को पसंद आ रही हैं। पीले रंग का चश्मा वो अपनी दिलकश डांसिंग मूव्स से सबको लुभा रही हैं।
Published : 12 July 2021, 2:30 PM IST
Topics : bhojpuri actress Bhojpuri song Bhojpuri Video अक्षरा सिंह एक्ट्रेस भोजपुरी सिनेमा रिकॉर्ड सिंगर
No related posts found.