
पटनाः जैसे-जैसे सावन का महीना नजदीक आ रहा है वैसे ही शिव भक्त अपनी भक्ति में झूमने के लिए तैयार हो जाते हैं। ऐसे में भोजपुरी के सवन स्पेशल गाने इस मौके का मजा और दोगुना कर देते हैं।
इसी कड़ी में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी बोल बम गीत 'क्या बोलेगा जी? बोलबम' रिलीज हो चुका है। खेसारीलाल यादव ने अपना पहला सावन स्पेशल भोजपुरी गाना 'क्या बोलेगा जी ? बोलबम' रिलीज कर दिया है, जो रिलीज के साथ खूब वायरल हो रहा है। गाना आदिशक्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
खेसारी लाल यादव के इस गाने में सावन महीने के आगमन का ज़ोरदार स्वागत वाला भाव दिख रहा है। इसमें खेसारी लाल यादव बाबा भोलेनाथ की भक्ति में खूब झूमते नज़र आये हैं और उनकी महिमा में डूबते दिख रहे हैं। 'क्या बोलेगा जी ? बोलबम' को खेसारीलाल यादव ने आवाज दी है। उनके साथ इस गाने में अंतरा सिंह ने भी आवाज दी है। लिरिक्स अखिलेश कशयप का है और म्यूजिक श्याम सुंदर का है। कोरियोग्राफर कुमार चंदन और वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी हैं।
ये गाना 7 जुलाई को रिलीज किया गया है। सिर्फ कुछ ही घंटे में गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 3 लाख के करीब व्यूज मिले थे। खेसारी लाल यादव के इस गाने में कई कांवड़िए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा का भी भव्य दृश्य दिखाया गया है।
Published : 13 July 2021, 3:58 PM IST
Topics : Bhojpuri song Bhojpuri Video Khesari Lal Yadav You Tube खेसारी लाल यादव नया भोजपुरी गाना भोजपुरी गाना यूट्यूब सावन का महीना सुपरस्टार