हिंदी
मुंबईः भोजपुरी एक्टर प्रवेशलाल यादव और एक्ट्रेस चांदनी सिंह स्टारर फिल्म ‘बंसी बिरजू’ का रोमांटिक गाना ‘ओरचनवा गड़ता’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज हो गया है।
‘ऒरचनवा गड़ता’ गाने को प्रवेशलाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है। गाने में प्रवेशलाल यादव और चांदनी सिंह की जोड़ी और केमिस्ट्री खूब जम रही है। गाने के के कुंदन प्रीत ने लिखा है और आशीष वर्मा ने संगीत दिया है। इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार, लेखक संतोष मिश्रा और निर्देशक अजय.एस.झा हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स एवं जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म बंसी बिरजू को संतोष मिश्रा ने लिखा है। इस गाने को एक लाख से ज्यादा के लोगों ने देख चुके हैं।
प्रवेशलाल यादव और आदित्य ओझा की जोड़ी 'बंसी बिरजू' के रूप में पहली बार परदे पर हंगामा मचाने वाली हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रवेश लाल यादव, आदित्य ओझा, काजल राघवानी, चांदनी सिंह, सपना गिल, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, जे नीलम, अनूप अरोरा, गोपाल राय, रत्नेश बरनवाल, ब्रजेश त्रिपाठी, अमित शुक्ला, अंशुमान सिंह राजपूत, सुधा झा आदि हैं।
Published : 19 November 2021, 5:36 PM IST
Topics : Bhojpuri song Bhojpuri Video Chandani Singh Pravesh lal Yadav चाँदनी सिंह प्रवेशलाल यादव भोजपुरी भोजपुरी गाना भोजपुरी वीडियो
No related posts found.