
पटनाः भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का धमाकेदार गाना 'डॉक्टर साहेब माना किए है' रिलीज होने के कुछ समय बाद से ही बाद से ही वायरल होने लगा है।
पवन सिंह एक के बाद एक सुपर हिट अलबम लेकर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे हैं। इसी कड़ी में आज उनका धमाकेदार नया गाना 'डॉक्टर साहेब माना किये है' रिलीज हो गया है। टीम फिल्म भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से 'डॉक्टर साहेब माना किये है' रिलीज किया गया है।
गाना 'डॉक्टर साहेब माना किये है' को पवन सिंह ने गाया है। लिरिक्स रिकेश पांडेय का है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। संयोजक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं।
टीम फिल्म्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए पवन सिंह के नए गाने 'डॉक्टर साहेब माना किये है' में पवन के साथ नजर आ रही हैं फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह। महिमा सिंह अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना लेती हैं। महिमा सिंह की खूबसूरती, उनका कातिलाना अंदाज और गजब का डांस लोगों के बीच खूब फेमस है। पवन सिंह और महिमा सिंह की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Published : 6 July 2021, 5:36 PM IST
Topics : Bhojpuri song Bhojpuri Video Pawan Singh नया गाना पवन सिंह बिहार भोजपुरी इंडस्ट्री भोजपुरी गाना