Site icon Hindi Dynamite News

Bhojpuri Video: सावन के मौके पर पवन सिंह लेकर आए हैं नया कांवड़ गाना, रिलीज होते ही हुआ वायरल, देखिए वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिंह सावन के महीने में नया गाना लेकर आए हैं। ये गाना रिलीज होते ही तेजी से वायरल भी होने लगा है। पवन सिंह के इस गाने को खासकर यूपी, बिहार और झारखंड में खूब पसंद किया जा रहा है। आप भी देखिए सावन का ये खास गाना डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bhojpuri Video: सावन के मौके पर पवन सिंह लेकर आए हैं नया कांवड़ गाना, रिलीज होते ही हुआ वायरल, देखिए वीडियो

मुंबईः भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का गाना 'शिवाला प सोमारी' रिलीज हो गया है।

सावन महीना के शुरु होने पर पवन सिंह का स्पेशल गाना 'शिवाला प सोमारी' रिलीज हो गया है। पवन का यह गाना शुभ लाभ फ़िल्म के बैनर तले रिलीज किया गया है।इस गाने के म्यूजिक वीडियो में पवन के साथ जिया रॉय नज़र आ रही हैं। यह गाना लोगों को बाबा भोले के लिए भक्ति भाव से ओत प्रोत कर देने वाला है, जिस वजह से पवन के चाहने वालों के अलावा बाबा भोलेनाथ के भक्त भी इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं।

गाना 'शिवाला प सोमारी' का लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह हैं। कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं और कांसेप्ट दीपक सिंह का है। पवन सिंह ने इसे गाने के साथ-साथ इसमें परफॉर्म भी किया है।

Exit mobile version