हिंदी
मुंबईः भोजुपरी स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'नाच के मलकिनी' रिलीज हो गया है।
खेसारी लाल यादव का नया गाना 'नाच के मलकिनी' सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने के वीडियो को हाई लेवल का बनाया गया है।गाने की शुरुआत बेहद धांसू है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजकुमार के अंदाज में खेसारीलाल यादव ने अपने डायलॉग की शुरुआत की है और उसके बाद जो समां बंधा है, उसके लिए सबों को एक बार वीडियो देखना होगा।
गाना 'नाच के मलकिनी' थोड़ा पार्टी थोड़ा डिस्को सॉन्ग जैसा है, जिसमें उनके साथ सुपर हॉट पाखी हेगड़े और सिजलिंग अभिनेत्री आकांक्षा दुबे नज़र आ रही हैं। पाखी हेगड़े के साथ खेसारीलाल के कई गाने आ चुके हैं। अब इस गाने में भी उनकी केमेस्ट्री खूब लोगों को भा रही है। इस गाने को खेसारीलाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लिरिक्स विशाल भारती का है। डायरेक्टर गुंजन सिंह कश्यप हैं।कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा का है और डीओपी वेंकट महेश का है।
Published : 9 July 2021, 4:00 PM IST
Topics : bhojpuri songs Bhojpuri Vide Khesari Lal Yadav खेसारी लाल यादव नाच के मलकिनी भोजपुरी गाना भोजुपरी स्टार सारेगामा
No related posts found.