हिंदी
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार से YouTube पर अपने नए गाने के साथ ट्रेंड कर रहे है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही खेसारी लाल यादव और पंजाबी पॉप सिंगर शिप्रा गोयल का नया गाना 'रोमांटिक राजा' रिलीज किया गया था। जो अब YouTube पर बवाल मचा रहा है।
खेसारी लाल यादव सिंगर शिप्रा गोयल के साथ कोलेब्रेट करते हुए गाना 'रोमांटिक राजा' लेकर आए। उनके इस धमाकेदार गाने को सलमान खान के कोरियोग्राफर मुद्दसर खान ने डायरेक्ट किया है।यह गाना ब्लू बीट स्टूडियो के यूट्यूब चैनल से 17 दिसंबर को रिलीज किया गया था। यह गाना बेहद खास इसलिए भी है कि इसमें बॉलीवुड, भोजपुरी और पंजाबी के दिग्गजों ने मिलकर काम किया है। खेसारी लाल यादव और पंजाब की फेमस पॉप सिंगर शिप्रा गोयल ने इसे गाया है।
बता दें कि इसके पहले खेसारी लाल यादव बॉलीवुड के स्टार रैपर बादशाह के सुपर हिट सॉन्ग 'पानी- पानी' का भोजपुरी वर्जन भी बनाया था, जिसें फैंस ने बहुत ही पसंद किया गया था। इस गाने को YouTube पर भी काफी लाइक किया गया था।
Published : 26 December 2021, 6:36 PM IST