Bhojpuri Video: दुल्हन की शादी रुकवाने पहुंचे खेसारी चिल्लाते रहे बाबू-बाबू, अंदर किसी और संग गर्लफ्रेंड लेने लगी फेरे, देखिए ये धमाकेदार वीडियो

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर नए गाने के साथ आ चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव अपनी गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने पहुंचे हैं। ये वीडियो इतना मजेदार है कि यूट्यूब पर इस वक्त नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है। देखिए आप भी ये मजेदार वीडियो डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 17 July 2021, 4:16 PM IST
google-preferred

मुंबईः खेसारी लाल यादव  का नया गाना हाल ही में रिलीज हुआ है और सिर्फ 2 दिन के भीतर इस गाने को 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इंटरनेट पर वायरल हो चुका ये गाना यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है और अगर इसी रफ्तार से इस पर व्यूज आते रहे तो ये जल्द ही पहले पायदान पर पहुंच जाएगा।

इस गाने के बोल हैं 'बाबू आओ ना'। खेसारी लाल यादव का नया गाना 'बाबू आओ ना' उनके म्यूजिक चैनल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज हुआ है। यह गाना अब रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। गाने के व्यूज की स्पीड को देख कर लगता है कि खेसारी के इस गाने का व्यूज 10 मिलियन होते देर नहीं लगेगी। यह गाना फिलहाल इंडिया ट्रेंडिंग में नम्बर 2 पर ट्रेंड भी कर रहा है।

गाना 'बाबू आओ ना' गाने को खेसारीलाल यादव ने अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है। लिरिक्स विशाल भारती का है। म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। फ़ीट रचना सिंह यादव का है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं जबकि डीओपी संतोष यादव हैं। गाने की शानदार कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने की है। 

इस गाने की वीडियो में खेसारी लाल यादव एक लड़की के आशिक़ बने हैं जिसकी शादी हो रही है। जैसे ही खेसारी लाल को पता चलता है कि उनकी गर्लफ्रेंड किसी और से शादी करने जा रही है। वह शादी रुकवाने पहुंच जाते हैं लेकिन दरवाजे पर ही उन्हें लड़की के घरवाले रोक लेते हैं।

Published : 
  • 17 July 2021, 4:16 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement