भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को एक कार्यक्रम के दौरान गोली लगी

लोकप्रिय भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय बिहार के सारण जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत सेंदुआर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हर्ष में चलायी गई गोली लगने से घायल हो गई हैं। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

Updated : 2 June 2023, 8:36 AM IST
google-preferred

छपरा: लोकप्रिय भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय बिहार के सारण जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत सेंदुआर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हर्ष में चलायी गई गोली लगने से घायल हो गई हैं। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सेंदुरवा गांव में उपाध्याय के कार्यक्रम में आए कुछ लोगों ने गोली चला दी जो उपाध्याय की बाईं जांघ में लगी। पुलिस ने बताया कि

घटना के बाद गायिका को तुरंत पटना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद घटना प्रकाश में आयी।

जनता बाजार थाना प्रभारी नसरुद्दीन खान ने कहा, ‘‘इस घटना से संबंधित कोई शिकायत पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। मुझे भी घटना की जानकारी सोशल मीडिया से ही मिली है। इस संबंध में और जानकारी जुटाई जा रही है।’’

निशा की हालत अब स्थिर बतायी गई है।

घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार के कला एवं संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया, ‘‘मुझे इस घटना के बारे में सूचित किया गया है। यह बेहद निंदनीय है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए। लोगों को पता होना चाहिए कि सार्वजनिक समारोहों, धार्मिक स्थलों, विवाह या अन्य समारोहों में जश्न मनाने के लिए लाइसेंसी बंदूकों से गोलीबारी करना एक अपराध है। आरोपी को सजा मिलनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि पुलिस इस बात की जांच करेगी कि घटना कैसे हुई, गोलीबारी में कौन लोग शामिल थे और उस कार्यक्रम में गोली कैसे चलीई।’’

सारण जिले की मूल निवासी लोक गायिका निशा के परिजनों से बार-बार प्रयास करने के बाद भी संपर्क नहीं हो सका।

 

Published : 
  • 2 June 2023, 8:36 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement