
महराजगंज: महराजगंज महोत्सव में आज तीन अक्टूबर को प्रस्तावित भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी का कार्यक्रम रद्द हो गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने महराजगंज महोत्सव की अबतक की अभूतपूर्व सफलता पर जिला प्रशासन सहित महराजगंज को बधाई दी है।
अक्षरा सिंह आज बिखेरेंगीं जलवा
महराजगंज महोत्सव के तीसरे दिन भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह आज मंच पर अपनी जलवा बिखेरने पहुंच रही है।
मनोज तिवारी का कार्यक्रम अंतिम क्षणों में क्यों रद्द हुआ, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है। माना जा रहा है कि अन्य व्यस्तताओं के चलते मनोज तिवारी कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थ थे।
Published : 3 October 2024, 12:48 PM IST