हिंदी
नई दिल्ली: होली का त्योहार आने में अभी थोड़ा टाइम है। लेकिन लगता है कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव से होली का इंतजार नहीं हो रहा है। इसलिए तो खेसारी लाल ने अपना नया होली रिलीज करने के लिए होली तक इंतजार नहीं किया।
वैसे खेसारी लाल के फैंस के हर साल उनके नए होली सॉन्ग इंतजार रहता है। ऐसे में खेसारी लाल ने अपने नए होली सॉन्ग को होली से पहले ही रिलीज कर दिया है। गाने का टाइटल 'गांजा फुंके होली में' है। खेसारी ये नया गाना सच में एक पर्फेक्ट होली है। जिसमें उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अनीशा पांडे नजर आ रही है। अनीशा सॉन्ग वीडियों में खेसारी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए डांस कर रही है। गानें में दोनों की जोड़ी बहुत ही लाजवाब लग रही है।
खेसारी के इस होली सॉन्ग को 10 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। जहां गाने को फैंस की तरफ से खूब पंदस किया गया है। महज 4 दिनों में इस गाने को 2 मिलियन व्यूज मिल गए है। इस गानों को खेसारी लाल ने खुद गाया है, वहीं गाने के लिरिक्स को बोस रामपुरी ने लिखा है।
Published : 14 February 2022, 5:02 PM IST
Topics : Anisha Panday bhojpuri Star Khasari Lal Yadav New Holi song अनीशा पांडे खसारी लाल यादव भोजपुरी स्टार होली
No related posts found.