हिंदी
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म संघर्ष 2 का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
खेसारी लाल यादव, निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की फिल्म संघर्ष 2 का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में खेसारी लाल यादव शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। संघर्ष 2 की प्रस्तुति जितेंद्र गुलाटी और वर्ल्ड वाइड चैनल कर रही है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार है।इस फिल्म के को प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव हैं।

रत्नाकर कुमार ने कहा कि संघर्ष 2 को बेहद आधुनिक तकनीक से और बड़े स्तर पर बनाया गया है। यह फिल्म कहानी पटकथा स्क्रीनप्ले डायलॉग रोमांस म्यूजिक एक्शन से भरपूर है और एक कमर्शियल फिल्म की सारी जरूरतों को पूरा करती है। इसलिए हमारी फिल्म हर तरह के दर्शक वर्ग के लोगों को पसंद आने वाली है। तो हमें यही उम्मीद है कि जब भी हमारी फिल्म रिलीज हो दर्शक इसे सिनेमाघरों में जाकर ही देखें।
फिल्म संघर्ष 2 में खेसारी लाल यादव के साथ मेघा, माही श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, सबा खान, वरण्या मल्होत्रा, सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल, अनूप अरोड़ा, विनोद मिश्रा, सामर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, रोहित सिंह मटरू, पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओ पी कश्यप मुख्य भूमिका में है।
फिल्म के गानों का लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का है। फिल्म की कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है।(वार्ता)
Published : 11 February 2023, 5:51 PM IST
Topics : bhojpuri film Film Sangharsh 2 first look Khesari Lal Yadav release खेसारी लाल यादव फिल्म संघर्ष 2 भोजपुरी रिलीज
No related posts found.