मेरठ अस्‍पताल से छुट्टी के बाद चंद्रशेखर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर गायब..हुंकार रैली में हो सकते हैं शामिल

डीएन ब्यूरो

मेरठ के आनंद अस्पताल में तीन दिन से भर्ती भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद वे पुलिस को चकमा देकर गायब हो गए। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

चंद्रशेखर
चंद्रशेखर


नई दिल्‍ली: मेरठ के अस्पताल में भर्ती भीम प्रमुख चंद्रशेखर आज कहां हैं इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन किसी को नहीं है। सूत्रों के अनुसार वह दिल्‍ली पहुंच चुके हैं और दिल्‍ली के जंतर मंतर पर होने वाली बहुजन समाज बहुजन हुंकार रैली में शामिल होंगे। 

चंद्रशेखर मेरठ के आनंद अस्‍पताल में तीन दिन से भर्ती थे। गुरुवार देर शाम को उनके एम्‍स भेजे जाने की खबरें सामने आई थी। हालांकि उन्‍होंने एम्‍स जाने से मना कर दिया था। उसके बाद से किसी को नहीं पता है कि वह कहां हैं और उनका आज की क्‍या रणनीति है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मेरठ के नौचंदी थाने की पुलिस ने उन्हें मेरठ-गाजियाबाद की सीमा पर छोड़ दिया था। उसके बाद भीम आर्मी प्रमुख कहां गए, यह पुलिस-प्रशासन को भी पता नहीं चला। 

हालंकि भीम आर्मी के पदाधिकारियों की ओर से सूचना है कि चंद्रशेखर दिल्ली पहुंच गए हैं। शुक्रवार को जंतर मंतर पर होने वाली हुंकार रैली में वह हर हाल में शामिल होंगे।

वीडियो जारी कर रैली में पहुंचने का किया था निवेदन
गुरुवार को मेरठ के आनंद अस्‍पताल से ही उन्‍होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कांशीराम के जन्‍मदिन 15 मार्च को बाबा साहेब अंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने वाले और समस्‍त बहुजन समाज बहुजन हुंकार रैली में शामिल होने दिल्‍ली पहुंचे।

हजारों लोगों के शामिल होने का दावा
भीम आर्मी दावा है कि इस रैली में सहारनपुर से 20 हजार और मेरठ से पांच हजार युवा शामिल होंगे।

आचार संहिता के उल्‍लंघन पर लिया गया था हिरासत 
गौरतलब है कि 11 मार्च से सहारनपुर से पैदल यात्रा शुरू की थी। पहले स्‍थानीय प्रशासन से अनुमति ली गई थी लेकिन बाद में आचार संहिता लागू होने पर अनुमति निरस्त किए जाने की बात सामने आई थी। इस पर पुलिस ने देवबंद में यात्रा को रोक दिया गया था। इसी दौरान चंद्रशेखर की हालत बिगड़ गई थी।










संबंधित समाचार