Crime News: भारी मात्रा में डोडा चूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 405 किलो डोडा-चूरा सहित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर से एक पिस्टल एवं कारतूस बरामद किये हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 September 2022, 6:03 PM IST

भीलवाड़ा: राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से 405 किलो डोडा-चूरा सहित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर से एक पिस्टल एवं कारतूस बरामद किये हैं।

थाना प्रभारी दलपत सिंह को आज गश्त के दौरान सरहद सरदारपुरा के पास एक संदिग्ध कार दिखाई दी।

चालक, पुलिस को देखकर कार को पुनः घूमाकर तेजगति से भगाकर ले जाने लगा। पुलिस ने कार को पीछा कर रुकवा लिया। कार को चौक करने पर उसमें प्लास्टिक कट्टों में ठूंस-ठूंसकर भरा डोडा-चूरा मिला। (वार्ता)

Published :  2 September 2022, 6:03 PM IST