हिंदी
जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस की प्रस्तावित ‘भारत न्याय यात्रा’ को देशहित में नया अध्याय बताते हुए बुधवार को कहा कि पूरा देश इसके लिए तैयार है।
कांग्रेस ने पार्टी नेता राहुल गांधी की अगुवाई में 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने की बुधवार को घोषणा की। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी और इस दौरान राजस्थान सहित 14 राज्यों और 85 जिलों में छह हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी।
गहलोत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ‘‘पूर्व से पश्चिम तक 'न्याय', देशहित में एक नया अध्याय।’’
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उन्होंने लिखा, ‘‘राहुल गांधी के सशक्त नेतृत्व में दक्षिण से उत्तर तक ऐतिहासिक 'भारत जोड़ो यात्रा' के उपरांत अब न्याय के संकल्प के साथ 'भारत न्याय यात्रा' प्रारंभ हो रही है। आप सभी की सहभागिता न्याय के इस महायज्ञ को प्रदीप्त करेगी।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘तैयार है पूरा हिंदुस्तान, 'न्याय' संग है राजस्थान।’’
Published : 27 December 2023, 4:03 PM IST
Topics : Ashok Gehlot Bharat Nyay Yatra Former CM अशोक गहलोत देशहित नया अध्याय पूर्व मुख्यमंत्री भारत न्याय यात्रा
No related posts found.