हिंदी
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 30 जनवरी को 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन पर श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
इस मौके पर 'भारत जोड़ो यात्रा' के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए देश के सभी राज्यों में स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया जाएगा।
कांग्रेस के महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने कहा कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी। यह यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरने के दौरान 3,970 किलोमीटर तय करने के बाद समाप्त होगी।
के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा को लाखों लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और इसने देश के नागरिकों के बीच राहुल गांधी के प्रेम और एकता के संदेश को फैलाया है। समाज के सभी वर्गों के जबरदस्त समर्थन और लोगों की हार्दिक भागीदारी ने इसे एक ऐतिहासिक यात्रा और भारतीय राजनीति में निर्णायक बना दिया है।’’
Published : 23 January 2023, 12:27 PM IST
No related posts found.