हिंदी
झालावाड़: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस इन दिनों कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिये भारत यात्रा निकाल रही है। भारत जोड़ो यात्रा ने मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश किया था। मंगलवार को कांग्रेस की इस यात्रा का राजस्थान में दूसरा दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन सुबह करीब छह बजे झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई।
राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, खान मंत्री प्रमोद जैन भाया सहित कई कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे है।
मंगलवार को यात्रा में लोक कलाकार भी शामिल हुए और अपनी प्रस्तुतियां देते हुए साथ चले। इस दौरान एक कठपुतली कलाकार ने जब अपना करतब दिखाया तो राहुल गांधी ने कठपुतली के धागे पकड़ कर उसे परखा और जानने की कोशिश की कि अंगुलियों से कलाकार किस प्रकार अपना करतब दिखाते है।
यात्रा में युवा, महिला सहित सभी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है और राज्य में यात्रा को दूसरे दिन भी लोगों जबरदस्त समर्थन मिल रहा हैं।
यात्रा दोपहर बाद झालावाड़ से कोटा जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा में आज करीब 23 किलोमिटर का सफर तय किया जाएगा। अगले चार दिन यह यात्रा कोटा जिले में रहेगी।
Published : 6 December 2022, 12:32 PM IST
No related posts found.