Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंची दिल्ली, बदरपुर में भव्य स्वागत, जानिये ये अपडेट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 108वें दिन आज सुबह दिल्ली पहुंच गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 24 December 2022, 11:10 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 108वें दिन आज शनिवार सुबह दिल्ली पहुंच गई।

भारत जोड़ो यात्रा का दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी यात्रा में शामिल लोगों में भारी जोश देखा जा रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा सुबह छह बजे फरीदाबाद के एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से शुरू हुई और हरियाणा और दिल्ली की सीमा पर स्थित बदरपुर मेट्रो स्टेशन पर यात्री दल के साथ चल रहा तिरंगा समारोहपूर्वक दिल्ली को सौंपा गया।

झंडा समारोह भारत जोड़ो यात्रा में शुरू से ही एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश के समय इसी तरह से आयोजित किया जा रहा है। यात्री दल के साथ केरल से चल रहा तिरंगा श्री गांधी करीब 3600 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर 26 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर फहराएंगे।

दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा को विश्राम दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार दिल्ली से यात्रा अब तीन जनवरी को आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस बीच यात्रा में चल रहे सभी 62 कंटेनरों की यहां मरम्मत की जाएगी और उत्तर भारत के मौसम के अनुसार इन कैंटनरों में हीटर आदि लगाने की व्यवस्था की जाएगी। (वार्ता)

Published : 
  • 24 December 2022, 11:10 AM IST

Related News

No related posts found.