Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी से पहुंची हरियाणा, सर्द मौसम में भी भारी जोश

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा’ने यूपी से हरियाणा में प्रवेश किया है। हरियाणा में दूसरे चरण में यह यात्रा शुरू हुई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 January 2023, 12:42 PM IST

पानीपत (हरियाणा): राहुल गांधी के नेतृतव में कन्याकुमारी से कश्मीर के लये निकाली गई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश से हरियाणा में एंट्री कर ली है।  हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का यह दूसरा चरण है। हरियाणा में दूसरे चरण की यात्रा के पहले दिन कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार सुबह सनोली-पानीपत रोड से फिर से शुरू हुई।

राहुल गांधी की अगुवाई वाली इस यात्रा ने उत्तर प्रदेश से बृहस्पतिवार शाम को हरियाणा में फिर से प्रवेश किया। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा पानीपत में सनोली सीमा से फिर से शुरू हुई। हरियाणा के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने हरियाणा में किया प्रवेश, जानिये ये अपडेट

राहुल गांधी ने साढ़े 8 बजे पानीपत जिले में एंट्री की और अब यात्रा सनौली खुर्द से शुरू हुई। राहुल गांधी पानीपत के सेक्टर 13/17 स्थित हुडा ग्राउंड में राहुल गांधी एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के अलावा अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: यूपी में घने कोहरे और ठिठुरन के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी, जानिये ये अपडेट

Published : 
  • 6 January 2023, 12:42 PM IST

No related posts found.