Bharat Jodo Yatra: महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को इंदौर से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच गयी है। राहुल गांधी यहां बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 November 2022, 12:17 PM IST
google-preferred

इंदौर/उज्जैन: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का काफिला मंगलावर को देवी अहिल्या के नगर इंदौर से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच गया है। उज्जैन पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। राहुल गांधी आज उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन करेंगे उसके बाद वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में आज सातवें दिन मालवांचल के सांवेर से अल्लसुबह प्रारंभ हुयी, जो अब उज्जैन शहर में प्रवेश कर गई है। आज की यात्रा में राहुल गांधी के प्रसिद्ध हास्य कवि संपत सरल शामिल हुए।

भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, दर्जनों युवा नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल हैं। 

 

 

राहुल गांधी उज्जैन के दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र श्री महावीर तपोभूमि भी जाएंगे। इसके बाद वे प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। शाम को उज्जैन के सामाजिक न्याय परिसर में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रिविश्राम उज्जैन के श्री गुरू सांदीपनी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट परिसर में होगा।

भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र की सीमा से मध्यप्रदेश के बुनहानपुर जिले में प्रवेश किया था और यह उज्जैन के बाद आगरमालवा जिले से होते हुए चार दिसंबर तक राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।

Published : 
  • 29 November 2022, 12:17 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement