Bharat Bandh Against Agnipath: अग्निपथ के खिलाफ भारत बंद, कई राज्यों में अलर्ट, Delhi-NCR सीमाओं पर भीषण जाम, जानिये ये बड़े अपडेट

देश भर के कई हिस्सों में अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का दौरा जारी है। आज अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है, जिसके बाद पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये भारत बंद से जुड़े बड़े अपडेट

Updated : 20 June 2022, 11:48 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ देश में प्रदर्शन दौर जारी है। कई स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन और आगजनी की घटनाएं जारी है। इस बीच कुछ संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। भारत बंद के चलते पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। दिल्ली-एनसीआर की सीमाओं और सड़कों पर भीषण जाम लग गया है। कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हिंसा करने वालों पर सख्त एक्शन होगा।

भारत बंद के चलते देश के सभी राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली से लेकर आंध्र प्रदेश और बंगाल से लेकर बिहार तक में अलग-अलग जगहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। राजधानी दिल्ली में आने वाले रास्तों पर भीषण जाम लग गया है। यहां कई सड़कों पर खासकर दिल्ली सीमा पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोगों जाम में फंसे हुए हैं।

कांग्रेस नेताओं द्वारा जंतर-मंतर पर सत्याग्रह किया जा रहा है। ये प्रदर्शन अग्निपथ योजना के खिलाफ और राहुल गांधी से हो रही पूछताछ के खिलाफ किया जाएगा। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सुबह 10.30 बजे जंतर मंतर पहुंचे।.जंतर मंतर पर कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो चुका है। मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, रणदीप सुरजेवाला , शक्ति सिंह, इमरान प्रतापगढ़ी जंतर मंतर पर सत्यमेव जयते ओर सत्याग्रह प्रदर्शन में भाग ले रहे है। यहां कई अन्य नेता भी पहुंचेंगे। प्रशासन ने केवल 1000 लोगों को ही प्रदर्शन में शामिल होने की इजाजत दी है। 

नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले रास्ते पर जाम लगा है। नोएडा एक्सप्रेस-वे पर महामाया पुल से लेकर नोएडा गेट तक करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। गुरूग्राम में भी लंबा जाम लग गया है।

हिंसक प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने आज सोमवार को 22 ट्रेनें कैंसिल कर दी है जबकि 371 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनें कैंसिल होने से रेल यात्रियों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से पूर्व रेलवे से पूरी जानकारी लेने की भी सलाह दी जाती है। 

भारत बंद को देखते हुए झारखंड में आज सारे स्कूल बंद हैं। आज वहां JAC क्लास 11 का पेपर होना था, जो कि अब बाद में होगा।

Published : 
  • 20 June 2022, 11:48 AM IST

Related News

No related posts found.