हिंदी
नई दिल्ली: मॉडल से रेप के आरोप में सोनी टीवी के फेमस सीरियल 'बेहद' के एक्टर पीयूष सहदेव को जमानत मिल गई है। बताया जा रहा है कि जेल से रिहा होने के बाद पीयुष ने नया साल अपने फैमिली वालों के साथ मनाया।
एक मॉडल ने पीयूष पर रेप का आरोप लगाया था। मॉडल का कहना था कि पीयूष ने शादी का झांसा देकर उनसे रेप किया है। जिसके चलते मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने उन्हें 22 नवंबर 2017 को गिरफ्तार कर लिया गया था और 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया था
सूत्रों के मुताबिक पीयूष के ऊपर लगा रेप का आरोप साबित हो गया है। एक्टर की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि पीयूष पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Published : 1 January 2018, 11:09 AM IST
Topics : पीयूष सहदेव मॉडल रेप सीरियल सोनी टीवी
No related posts found.