
बैंगलुरू: फिल्म पद्मावति को लेकर जारी विवाद के बीच एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। दीपिका के बैंगलुरू स्थित घर के बाहर पहले से ज्याद सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गयी है और चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है।
फिल्म पद्मावति का विरोध करने वाले कुछ संगठन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को आये दिन लगातार तरह-तरह की धमकियां दे रहे है। करणी सेना ने भी दीपिका को धमकी दी हुई है। इसके अलावा कई और भी संगठन है, जिन्होंने फिल्म का प्रदर्शन रोकने की मांग की है। फिल्म के खिलाफ बढ़ते विवाद और दीपिका के दी जा रही धमकियों के मद्देनजर दीपिका के बैंगलुरू के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये है।
Published : 21 November 2017, 1:21 PM IST
Topics : bollywood दीपिका पादुकोण पद्मावती फिल्म सुरक्षा कर्मियों