हिंदी
बैंगलुरु: कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री के रूप में बीएस येदियुरप्पा द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद कांग्रेसी नेता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने भाजपा के खिलाफ धरने पर बैठ गये हैं। कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के कई बड़े नेता शिरकत कर रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ कर्नाटक की सत्ता फिलहाल अपने हाथों में आते देख भाजपा जश्न मना रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि बहुमत साबित करने के लिये पर्याप्त संख्या बल न होने के बावजूद भी भाजपा का सत्ता पर काबिज होना लोकतंत्र का मजाक उड़ाना है।
The BJP’s irrational insistence that it will form a Govt. in Karnataka, even though it clearly doesn’t have the numbers, is to make a mockery of our Constitution.
This morning, while the BJP celebrates its hollow victory, India will mourn the defeat of democracy.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 17, 2018
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस और जेडीएस को सरकार बनाने का जनादेश दिया है।
कर्नाटक विधान सुधा के सामने धरना देने वालों में कांग्रेस के नये विधायकों समेत गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, सिद्धारमैय्या समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नता मौजूद हैं।
Published : 17 May 2018, 10:50 AM IST
Topics : कर्नाटक कांग्रेस धरना प्रदर्शन भाजपा सरकार गठन
No related posts found.