Belly Dance: मिलिए बिहार के पहले मेल बेली डांसर से, मूव्स देखकर उड़ जाएंगे होश

डीएन ब्यूरो

दुनिया में बहुत तरह के डांस होते हैं जिसमें बेली डांसर एक तरह का बेहतरीन डांस है। इसी वजह से बेली डांस को नृत्य में एक विशेष दर्जा प्राप्त हुआ है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में हम आपको मिलाने जा रहे हैं बिहार के पहले मेल बेली डांसर मानव झा से।

मानव झा मेल बेली डांसर

मशहूर बेली डांसर शकीरा का डांस तो अपने देखा ही होगा। इस रिपोर्ट में हम आपको बिहार के पहले मेल बेली डांसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका डांस देखे कर आप शरीरा का भी डांस भूल जायेंगें।

बिहार के पहले मेल बेली डांसर

बिहार के पहले मेल “बेली डांसर” मानव झा कटिहार के कुर्सेला प्रखंड कटोरिया गांव के रहने वाले हैं। इनके नृत्य को देखने के बाद आप भी उसकी कला के कायल हो जाएंगे। मानव ने दिल्ली बंजारा स्कूल ऑफ डांस से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

मानव झा

मानव का लुक भी बिल्कुल लड़की की तरह है। ऐसे मे लोग उनके लुक को देखकर महिला-पुरूष में फर्क करने में फंस जाते हैं।

मानव झा मेल बेली डांसर

मानव ने समाज के तानों को नजरअंदाज कर बेली डांस को ही अपना जुनून बनाया। तब जाकर आज ये मुताम हासिल किया।

मानव झा

इस नृत्य शैली के बारे में मानव ने बताया कि भारतीय क्लासिकल नृत्य की तरह इस नृत्य को करने से शरीर फिट रहता है। अगर सरकार उन्हें मदद करें तो वो इसे मुकाम तक पहुंचाना चाहते हैं।








संबंधित समाचार