हिंदी
महराजगंज: बेसिक शिक्षा विभाग ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए महराजगंज के लाल शहीद पंकज त्रिपाठी को एक खास सम्मान दिया है। अह महराजगंज का बेलहिया प्राथमिक विद्यालय शहीद पंकज त्रिपाठी के नाम से जाना जायेगा। 29 साल के वीर शहीद पंकज का जन्म 12 मार्च 1990 को हुआ था।
यूपी सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बात का ऐलान किया है।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में महराजगंज के फरेन्दा इलाके के हरपुर गांव के लाल शहीद पंकज त्रिपाठी शहीद हो गये थे। अब महराजगंज जिले का बेलहिया प्राथमिक विद्यालय शहीद पंकज त्रिपाठी के नाम से जाना जायेगा। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में सम्मान की लहर है।
Published : 16 February 2019, 4:34 PM IST
Topics : MRJ Pankaj खास सम्मान जम्मू कश्मीर पुलवामा बेलहिया प्राथमिक विद्यालय बेसिक शिक्षा विभाग महराजगंज
No related posts found.