हिंदी
बहराइच: भारत सरकार के स्वछता अभियान को गति देने के लिए रुपईडीहा बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने अपने दलबल के साथ बॉर्डर पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। जवानों ने शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय डिप्टी कमांडेंट की अगुवाई में रुपईडीहा बॉर्डर से लेकर पूरे मार्केट में सफाई की। वहीं बाजार के लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के लिए लोगों को जागरूक किया। स्वछता अभियान में भारी संख्या में एसएसबी के जवानों सहित सामाजिक लोग मौजूद रहे।

रुपईडीहा बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 42 वाहिनी के जवानों ने अपने दलबल के साथ बॉर्डर पर सफाई अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया। एसएसबी के डिप्टी कमाडेंट शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि बॉर्डर पर रहने वाले लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना। आज हम लोगों ने पूरे मार्केट की साफ सफाई की है। यह अभियान हमारा निरंतर चलता रहेगा।
Published : 1 October 2017, 1:02 PM IST
No related posts found.