हिंदी
इण्डो-नेपाल बॉर्डर के नानपारा कोतवाली पुलिस ने असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि यहां से बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों की सप्लाई होती होगी। पुलिस की जांच जारी है।
बहराइच: इण्डो-नेपाल बॉर्डर के नानपारा कोतवाली पुलिस ने असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विजय कुमार वर्मा है, जो बभनपुरवा अहलाद गावं जनपद बहराइच का रहने वाले है।
पुलिस ने आरोपी के पास से 2 तमन्चे, आधा दर्जन अधबने तमन्चे व अवैध शस्त्र बनाने के पुर्जें व उपकरण बरामद किये है। जनपद बहराइच में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के विरुद्ध सख्त कार्यवाही का आदेश एसपी जुगुल किशोर ने संजय कुमार दूबे थानाध्यक्ष नानपारा को सौपा था।
उक्त निर्देश पर थानाध्यक्ष संजय कुमार दुबे ने गुरूवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी विजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
Published : 22 December 2017, 5:16 PM IST
No related posts found.