‘बेगम जान’ के साथ नजर आईं ‘उमराव जान’

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म ‘बेगम जान’ अगले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग शुक्रवार को मुंबई में रखी गई जिसमें अभिनेत्री रेखा भी पहुंची। इस स्क्रीनिंग पर रेखा के अलावा आलिया भट्ट भी नजर आईं।

Updated : 8 April 2017, 6:48 PM IST
google-preferred

मुबंई: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बेगम जान' को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनकी यह फिल्म अगले हफ्ते ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। इस बीच विद्या 'उमराव जान' यानि रेखा के साथ नजर आईं।

 

दरअसल विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान' की रिलीज से पहले इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। 'बेगम जान' की स्क्रीनिंग मुंबई में ही रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड की 'उमराव जान' रेखा भी पहुंची।

रेखा के साथ 'बेगम जान' की टीम 

इस दौरान रेखा विद्या बालन से मिलीं और दोनों ने साथ कई तस्वीरें भी खिचवाईं। वहीं रेखा के अलावा 'बेगम जान' की स्क्रीनिंग पर आलिया भट्ट भी नजर आईं। आलिया ने भी रेखा और विद्या बालन के कई तस्वीरें खिंचवाईं। इन तस्वीरों में तीनों काफी मस्ती करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

बेगम जान का पोस्टर

बता दें कि बेगम बंगाली फिल्म 'राजकहानी' पर आधारित है। इस फिल्म को भी श्रीजिन मुखर्जी ने निदेर्शित किया था। बेगम जान 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

Published : 
  • 8 April 2017, 6:48 PM IST

Related News

No related posts found.