
महराजगंज: सामान्य प्रेक्षक श्रीमती गुरदीप कौर सापरा व पुलिस प्रेक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा चौक क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों का भ्रमण और निरीक्षण किया गया और सम्बंधित बीएलओ से वार्ता की गयी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बीएलओ रजिस्टर को चेक किया गया और नये मतदाताओं के नाम जोड़े जाने और मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाने और संशोधन के बारे में विस्तृत जानकारी ली गयी।
इसके अलावा मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी निरीक्षण किया गया।
Published : 16 May 2024, 4:58 PM IST
Topics : election Lok Sabha suddenly नगर पंचायत मतदान मामला लोकसभा चुनाव