हिंदी
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की रविवार को आयोजित हुई विशेष सामान्य बैठक (एसजीएम) में यह फैसला लिया गया कि भारतीय टीम इस साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।
एक बयान में बीसीसीआई ने कहा, "भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपनी एसजीएम बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि भारतीय क्रिकेट टीम आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।"

बीसीसीआई ने कहा कि इस टूर्नामेंट हेतु भारतीय क्रिकेट टीम का चयन सोमवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति की बैठक में किया जाएगा।
इसके अलावा इस बैठक में सर्वसम्मति से बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव चौधरी को प्राधिकृत करने का फैसला लिया। इसके तहत वह बोर्ड के हित में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ वार्ता को जारी रखेंगे।
Published : 7 May 2017, 1:45 PM IST
Topics : एसजीएम क्रिकेट टीम चैम्पियंस चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट फैसला बीसीसीआई भारतीय क्रिकेटर विशेष सामान्य बैठक
No related posts found.