हॉलीवुड फिल्म बेवॉच का नया पोस्टर रिलीज, नजरों से घायल कर रही हैं ‘देसी गर्ल’

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड में एन्ट्री हो चुकी हैं और उनकी डेब्यू हॉलीवुड फ़िल्म ‘बेवॉच’ का एक नया पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में प्रियंका ने आखों पर चश्मा लगाया हुआ है देखिए..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 April 2017, 4:23 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस  प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी बेवॉच फिल्म की ट्वीटर हैंडल से मिली है। नए पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा का लुक वाकई बेहद हॉट लग रहा है।
 

पोस्टर में प्रियंका काफी हॉट लग रही हैं। इसमें केवल उनकी आंखे दिख रही हैं और आंखों पर एक चश्मा लगा हुआ है। खास बात यह है कि इस चश्मे के लेंस में फिल्म के दूसरे अहम किरदार दिख रहे हैं। पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वो मिलकर प्रियंका को देख रहे हों और प्रियंका की नजर उन पर हो। पोस्टर पर टैग लाइन है 'Go Ahead And Stare' मतलब आगे बढ़ो और घूरो।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की यह पहली हॉलीवुड फिल्म है। इसमें प्रियंका के साथ डेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन नजर आएंगे। यह फिल्म 25 मई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका एक विलेन के रोल में नजर आएंगी। प्रियंका इन दिनों अपनी फ़िल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं और इसके लिए वह अक्सर अमेरिकी टीवी शोज़ में भी जाती रहतीं हैं।

 

No related posts found.