Site icon Hindi Dynamite News

Basti Firing: पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया बस्ती गोलीकांड का खुलासा, जानिए पूरा अपडेट

बस्ती पुलिस ने 48 घंटे के अंदर बस्ती गोली कांड का खुलासा कर दिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Basti Firing: पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया बस्ती गोलीकांड का खुलासा, जानिए पूरा अपडेट

बस्ती: बस्ती पुलिस ने 48 घंटे के अंदर बस्ती गोली कांड का खुलासा कर दिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरे आरोपी ने पुलिस की कारवाई के डर से खुद को न्यायालय में सरेंडर कर दिया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह घटना नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुई थी, जब रईस इहमद पुत्र हनीफ अपने घर खजुहा जा रहे थे और रास्ते में उन पर गोली चलाई गई थी।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, यह घटना पुराने मुकदमे की बात को लेकर हुई थी और आरोपी मो. सेराज, सेवालाल और मो. साहिल ने मिलकर रईस इहमद पर गोली चलाई थी। घायल रईस इहमद को सा० स्वा० केन्द्र कप्तानगंज लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

कप्तानगंज पुलिस और एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें सेवालाल पुत्र रामानन्द और मो. साहिल पुत्र मो. इलियास शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है। 

पुलिस व एसओजी टीम की कार्यवाही 

घटना में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेन्द्र कुमार मिश्र, उनि. प्रहलाद यादव, प्रभारी एसओजी उनि. चन्द्रकान्त पाण्डेय,  संतोष सर्विलांस सेल , इरशाद खाँन, रमेश यादव, अभय कुमार उपाध्याय, धर्मेन्द्र कुमार, चन्दन भारती, सतीश कुमार, पंकज सिंह शामिल थे।

मामले में पुलिस ने द्वारा दर्ज मुकदमा धारा 109(1), 3(5) BNS से सम्बन्धित दो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं तीसरे आरोपी ने पुलिस के डर से खुद को सरेंडर कर दिया है। 

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:

Exit mobile version