यूपी के बरेली में कांग्रेस की मैराथन दौड़ में मची भगदड़, कई छात्राएं गिरकर दबीं, भारी अफरातफरी

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस ने आज बरेली में मैराथन दौड़ का आयोजन किया था लेकिन इस दौड़ में भगदड़ मच गई, जिससे कई छात्राएं दब गईं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट



लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस ने राज्य में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कैंपेन लांच किया है। इस कैंपेन के तहत ही आज बरेली में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था, लेकिन इस दौड़ में भारी भगदड़ मचने की खबरें हैं। भगदड़ के कारण कई छात्राएं दब गईं। उनकी चप्पलें इधर-उधर बुखर गईं। दौड़ के बीच कई बच्चियों की चीख-पुकार सुनाई दी। भगदड़ के कारण अफरातफरी का माहौल है। आरोप है कि इस दौड़ के लिये  आयोजकों द्वारा कोविड-19 नियमों का भी पालन नहीं कराया गया। दौड़ का आयोजन स्थानीय कांग्रेस इकाई द्वारा कराया गया।

कांग्रेस पार्टी द्वारा 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के तहत इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां भाग ले रहीं थीं। यह मैराथन दौड़ पांच किलोमीटर है, जो विशप मंडल इंटर कॉलेज से शुरू हुई। लेकिन कांग्रेस की इस मैराथन में भगदड़ मच गई।

भगदड़ मचने से कई कई छात्राओं के दबने की खबर है। दौड़ रही लड़कियों के जूते चप्पल भी सड़क पर बिखर गए। 

इस घटना पर कांग्रेस नेता और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन का एक बतुका बयान भी सामने आया है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कहा कि वैष्णो देवी में जब भगदड़ मच सकती है, तो यहां क्यों नहीं। ये तो बच्चियां हैं। उन्होंने कहा कि ये साजिश भी हो सकती है। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश भी की जा सकती है। घटना पर अभी और ज्यादा विवरण का इंतजार किया जा रहा है।










संबंधित समाचार