हिंदी
बरेली (उप्र): बरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में अपने घर के बाहर खेल रही चार साल की एक बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (प्रथम) श्वेता यादव ने रविवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली चार वर्ष की बच्ची शनिवार शाम करीब छह बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान किसी ने उसे अगवा कर लिया।
उन्होंने बताया कि परिजन ने बच्ची के गायब होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच परिवार के लोगों ने करीब दो घंटे बाद बच्ची के वापस घर लौट आने की खबर दी।
उन्होंने बताया कि बच्ची के कपड़ों पर खून के धब्बे देखकर परिजन को उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का शक हुआ। इसके बाद बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया जिसमें उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई।
यादव ने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
Published : 27 February 2023, 12:00 PM IST
Topics : कोतवाली क्षेत्र दुष्कर्म बरेली
No related posts found.