Crime in UP: यूपी के बाराबंकी में नाबालिग के साथ हैवानियत, कुकर्म से फटी आंतें, ट्रामा सेंटर में भर्ती

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलके में सनसनी फैली हुई है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 8 August 2021, 3:22 PM IST
google-preferred

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक 12 वर्षीय नाबालिग  के साथ हैवानियत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो दो नाबालिग किशोरों के बीच में हुए विवाद में एक गुस्साये किशोर ने दूसरे के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर गन से हवा भर दी। रात को तबियत खराब होने पर किशोर के अस्पताल में जब भर्ती किया गया तो मामले का खुलासा हुआ। किशोर को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी कुछ आंत फंटने के कारण हालत गंभीर बतायी जा रही है। 

यह घटना बाराबंकी के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित कुर्सी रोड में चल रही पानी की फैक्ट्री में हुई। बताया जाता है कि इस फैक्ट्री में कोतवाली कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय बालक काम करता था। इसी फैक्ट्री में ही बछरांवा रायबरेली का रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर भी काम करता था। फैक्ट्री में इन दोनों नाबालिगों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद एक ने दूसरे के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर गन से हवा भर दी। 

पीड़ित किशोर के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। मौके से ही पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। फैक्ट्री में घटना के बाद श्रम विभाग के अधिकारी मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे। 

घटना में घायल नाबालिग की शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ गई थी। नाबालिग को लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि हवा के कारण नाबालिग की आंत फट गई। डॉक्‍टरों ने नाबालिग का ऑपरेशन किया गया है। अभी भी पीड़ित की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

Published : 
  • 8 August 2021, 3:22 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement