Crime in UP: यूपी में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी जीजा गिरफ्तार

बाराबंकी जिले के सफदरगंज इलाके में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार किया गया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनमाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 July 2022, 12:39 PM IST

बाराबंकी: बाराबंकी जिले के सफदरगंज इलाके में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बुधवार को दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया कि वह चार दिन पहले अपने मायके में अपनी छह वर्षीय बहन को छोड़कर किसी रिश्तेदार के घर गयी थी। इस दौरान उसके पति ने उसकी छोटी बहन से मारपीट की और दुष्कर्म किया।

महिला का आरोप है कि उसकी छोटी बहन बुधवार को जब उसके पास आई तो उसने अपने जीजा की हरकत के बारे में बताया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

Published : 
  • 28 July 2022, 12:39 PM IST

No related posts found.