हिंदी
तमिलनाडु: बनवारी लाल पुरोहित ने शुक्रवार को तमिलनाडु के 25वें राज्यपाल पद की शपथ ली। राज भवन में आयोजित समारोह में मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी ने पुरोहित को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु की सड़को से अधिकतर बसें रहीं नदारद
बनवारी लाल पुरोहित के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उनके कैबिनेट सहयोगी और द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन मौजूद रहे। बता दें कि पुरोहित को विदर्भ क्षेत्र का बड़ा नेता माना जाता है। यहां से वह कई बार सांसद रहे हैं। इसके साथ ही वह दो बार महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। पुरोहित असम के भी राज्यपाल रह चुके हैं।
राज्य सरकार ने गुरूवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव को विदाई दी, जो पिछले वर्ष से तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। शपथ ग्रहण से पहले मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथन ने 29 सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से पुरोहित को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किये जाने का औपचारिक आदेश पढ़ा था।
Published : 6 October 2017, 12:37 PM IST
No related posts found.