जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी को हार्ट अटैक, गंभीर स्थिति में लखनऊ रैफर

बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से आज सुबह उनकी पत्नी आफसा जेल में मिलने आईं थी। उसी दौरान मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ गया। पति की स्थिति को देखकर उनकी पत्नी को भी हार्ट अटैक आ गया। दोनों की गंभीर हालत देखकर जेल अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए।

Updated : 9 January 2018, 6:36 PM IST
google-preferred

बांदा: पूर्वांचल के बाहुबली नेता माने जाने वाले और भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में सजा काट रहे बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को आज बांदा जेल में हार्ट अटैक पड़ गया। इस दौरान उनसे मुलाकात करने गयी उनकी पत्नी आफसा को भी हार्ट अटैक आ गया। जेल में पति-पत्नी की हार्ट अटैक की खबर से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये। अंसारी को उनकी पत्नी के साथ गंभीर अवस्था में पहले बांदा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके बाद दोनों को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल के लिये रैफर कर दिया गया।

 

पत्नी आयशा और बेटे के साथ मुख्तार अंसारी 

उपचार के एक घंटे के बाद की बात 

बांदा जेल प्रशासन ने साफ किया कि जिला अस्पताल में उपचार के एक घंटे के बाद मुख्तार अंसारी की तबीयत में कुछ सुधार आया और उन्होंने बातचीत करनी भी शुरू कर दी थी लेकिन मुख्य चिकित्साधिकारी के परामर्श पर उन्हें उच्च इलाज और जांच के लिये समुचित सुरक्षा और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ एमएलएस एंबुलेंस से उच्च चिकित्सा संस्थान भेजा गया है।

प्रशासन की कड़ी सुरक्षा

एडीजी ला एंड आर्डर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें विधायक मुख्तार अंसारी के जेल में हार्ट अटैक की सूचना मिली है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हमारी है। हम उनको हर स्तर की सुरक्षा और मेडिकल सुविधा मुहैया कराएंगे।

जेल अधिकारियों में हड़कंप 

मुख्तार अंसारी से आज सुबह उनकी पत्नी जेल में मिलने आईं थी। उसी दौरान मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ गया। पति की स्थिति को देखकर उनकी पत्नी को भी हार्ट अटैक आ गया। दोनों की गंभीर हालत देखकर जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फौरन दोनों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके बाद विधायक के साथ उनकी पत्नी को गंभीर अवस्था में पीजीआई, लखनऊ भेजा गया, जहां कार्डियक एक्सपर्ट डॉ पी के गोयल उनका इलाज करेंगे। बताया जाता है कि मुख्तार अंसारी व उनकी पत्नी आफसा को दो अलग-अलग एम्बुलेंस से लखनऊ रवाना किया गया। प्रशासन उनकी पूरी सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है। 

 

बसपा से मऊ सदर से विधायक हैं मुख्तार अंसारी

जेल से ही लड़ा चुनाव

मुख्तार अंसारी कई बार विधायक रह चुके हैं। फिलहाल वह बहुजन समाज पार्टी से मऊ सदर से विधायक हैं। उन्होंने जेल में रहते हुए ही विधानसभा चुनाव लड़ा था। अंसारी ने कौमी एकता दल नाम से एक आंचलिक पार्टी बनाई। फिलहाल वह भाजपा विधायक की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं।  
 

Published : 
  • 9 January 2018, 6:36 PM IST

Related News

No related posts found.