हिंदी
गैसडी(बलरामपुर): यूपी में आये दिन सड़क हादसा के मामले सामने आते ही रहते हैं। बलरामपुर में स्कार्पियो की ठोकर से मोटर साइकिल पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायल को इलाज के लिए सीएचसी लठावर में भर्ती कराया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग (बौद्ध परिपथ पर) गैसडी कोतवाली के मटेहना के पास स्कार्पियो की ठोकर से बाइक सवार बगहीसीर निवासी सचिन व आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक अवधेश राय ने बताया कि वाहन चालक को हिरासत मे लेकर गाड़ी कोतवाली लाया गया है। घटना की जाँच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि स्कार्पियो के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया था जिसकी वजह से 2 युवक घायल हो गये हैं।
Published : 11 May 2018, 9:30 AM IST
Topics : गैसडी ठोकर बलरामपुर बाइक स्कार्पियो
No related posts found.