हिंदी
बलरामपुर: भारत रत्न एवं बलरामपुर के पूर्व सांसद अटल बिहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये यहां यज्ञ-हवन और प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यज्ञ-हवन प्रार्थना का आयोजन आर्यवीर दल द्वारा अटल भवन में किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रावस्ती सांसद दद्न मिश्रा तथा यजमान तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल रहे। यज्ञाचार्य अशोक आर्य ने महामृत्युंजय मंत्र व गायत्री मंत्रों का सामूहिक जाप करवा कर वैदिक पद्धति से यज्ञ सम्पन्न करवाया।

इस अनुष्ठान में आर्यवीर दल के जिला अध्यक्ष डॉ तुलसीश दुबे, वेद मणि त्रिपाठी, हरिकान्त मिश्रा, शुभम् चौहान आदि ने सहयोग प्रदान किया।
इस मौके पर अजय कृष्ण पाण्डेय, कुसुम चौहान, संजय शर्मा, अजय सिंह पिंकू, कमलेश त्रिपाठी, अपूर्व सिंह, राज बहादुर यादव, डीपी सिंह, विक्की शर्मा, हिमांशु शुक्ल, जनमेजय सिंह, राघव राम पाण्डेय, अभिषेक कसेरा, आशीष श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, आर्यन त्रिपाठी, गौरव सिंह सहित अनेक भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर वाजपेयी के दीर्घआयु की कामना की।
Published : 13 June 2018, 5:30 PM IST
Topics : पूर्व पीएम बलरामपुर बीमार यज्ञ हवन वाजपेयी स्वास्थ्य लाभ
No related posts found.