
बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक नमृता श्रीवास्तव ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
व्यापारियों को दी गई सलाह
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बैठक में व्यापारियों को सलाह दी गई कि वे अपने प्रतिष्ठानों और दुकानों पर कम से कम दो सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके।
व्यापारियों को दिए निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें और न ही किसी और को करने दें। इससे न सिर्फ आम जनता को सुविधा होगी बल्कि व्यापारियों को भी लाभ होगा। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि बलरामपुर पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है। किसी भी तरह की परेशानी या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से मदद लेने की अपील भी की गई।
Published : 28 March 2025, 12:42 PM IST
Topics : Additional Superintendent ASP Balrampur balrampurpolice HindiNews namritashriwastav Police Namrita Shrivastava vyapari