हिंदी
बलरामपुर: थाना पचपेड़वा में शुक्रवार को पुलिस ने टावर बैटरी चोरी गिरोह को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के मुताबिक क्षेत्राधिकारी पुलिस नीतेश सिंह के निर्देश में स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार सिंह यादव और उनकी टीम ने मामले का खुलासा किया।
थाना पचपेड़वा में 8 महीने पहले ग्राम गनेशपुर में जीटीएल साइड से 24 अदद टावर बैट्री चोरी का मामला और थाना ललिया के ग्राम लालपुर में स्थापित इंडस टावर से लगभग एक महीने पहले चोरी हुए 24 अदद बैट्री का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने चोरों के इस गिरोह को गिरफ्तार कर चोरों के पास से 48 चोरी की बैटरियां बरामद की गई। पुलिस ने चोरी में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Published : 16 June 2017, 6:25 PM IST
No related posts found.