
बलरामपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर के वीर विनय चौराहे पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एमएससी के छात्र यशपाल की आत्महत्या मामले में आंदोलित 8 छात्रों के निष्कासन किए जाने की निंदा करते हुए आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के कुलपति के वृजेंद्र सिंह का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों पर इस प्रकार का तानशाहीपूर्ण रवैया विश्वविद्यालय में व्याप्त घोर अनियमितता को दर्शाती है।
अभाविप अवध प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र वाजपेयी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के सह पर विश्वविद्यालय के कुलपति छात्रों से मनमानी करते हैं।
जय शंकर मिश्रा प्रदेश मीडिया सह संयोजक ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति भ्रष्टाचार से लिप्त है, विश्वविद्यालय के कुलपति को राजनैतिक दलों के कुछ लोगों का संरक्षण प्राप्त है। जिससे शिक्षण संस्थान में अराजकता को बढ़ावा मिलता है।
अम्बुज भार्गव ने बताया कि मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही घोर निंदनीय है, इस प्रकरण से समाज में गहरा असंतोष व्याप्त है। सर्व समाज विद्यार्थियों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदर्शन करने में नगर सह मंत्री रोहन, निशांत तिवारी, कॉलेज मंत्री शिवम दुबे, अमन गुप्ता, शिव प्रताप, अशुतोष, अनुराग तिवारी, अमित त्रिपाठी, भानु आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published : 28 June 2024, 6:53 PM IST
Topics : Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad Balrampur Vice Chancellor अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुलपति कृषि मंत्री पुतला बलरामपुर