
बलूचिस्तान: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक सूफ़ी दरगाह पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गये हैं। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।
यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में प्रतिबंधित संगठनों के 434 आतंकवादियों ने छोड़े हथियार, किया आत्मसमर्पण
हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ाया
खबरों के मुताबिक जिस समय यह धमाका हुआ उस समय दरगाह में बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। यह धमाका क्वेटा के पास स्थित झल मग्सी दरगाह में हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर ने दरगाह में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मी ने उसे रोक दिया, जिसके बाद हमलावर ने स्वयं को विस्फोट से उड़ा दिया।
यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में हिंदू महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
राहत और बचाव का कार्य जारी
मीडिया से बातचीत के दौरान बलूचिस्तान के गृहमंत्री सरफराज बुग्ती ने बताया कि यदि हमलावर दरगाह में घुस जाता तो मृतकों की संख्या बहुत अधिक हो जाती है। साथ ही उन्होंने इस पर शोक भी व्यक्त की। राहत और बचाव का कार्य जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
Published : 6 October 2017, 12:55 PM IST
Topics : आत्मघाती हमला झल मग्सी पाकिस्तान पुलिस बलूचिस्तान सूफ़ी दरगाह