गोरखपुर में आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 44 केंद्रों पर अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
उत्तर प्रदेश में आयोजित आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नोडल अधिकारी एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार व एसपी सिटी निमिष पाटिल व्यवस्था की कमान संभालेंगे।