बलिया: वांछित अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, जानें अभियुक्त के मकान पर हुई क्या कार्रवाई

यूपी के बलिया में पुलिस ने न्यायलय के आदेश के बाद बड़ी कार्यवाही की है। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है जिसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची थी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 August 2024, 5:17 PM IST
google-preferred

बलिया: दुबहर क्षेत्र के अड़रा गांव में बुधवार की शाम आजमगढ़ कोतवाली से आए सब इंस्पेक्टर उमेश चंद्र यादव एवं हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव ने अड़रा निवासी देवानंद सिंह पुत्र रामानंद सिंह के घर पर न्यायालय आजमगढ़ के आदेश पर 82 और 83 का नोटिस ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलदेव गुप्ता और दुबहर पुलिस की उपस्थिति में चस्पा किया। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार देवानंद सिंह पर आजमगढ कोतवाली में 302,452 भारतीय दंड विधान की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। देवानंद सिंह लंबे समय से फरार चल रहे हैं। उक्त मुकदमे के परिपेक्ष में कार्रवाई करते हुए आजमगढ़ कोतवाली पुलिस ने उनके जर्जर मकान पर 82 और 83 का नोटिस चस्पा किया है।

आपको बताते चलें कि पुलिस टीम को देखकर आस-पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने लोगों को भी मामले की जानकारी दी व उसके घर के बाहर नोटिस चस्पा किया। आपको बताते चलें कि कोर्ट में पेश ना होने के चलते न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने यह एक्शन लिया है। 

Published : 
  • 1 August 2024, 5:17 PM IST

Related News

No related posts found.