
बलिया: जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक पचास वर्षीय अधेड़ ने अपने ही प्राइवेट पार्ट में बोतल का ढक्कन चढ़ाया, जिसके बाद वह अचेत हो गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मामले की जानकारी होते ही परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। चिकित्सकों ने काफी मशक्कत के बाद उसके प्राइवेट पार्ट से बोतल का ढक्कन निकाला। जिससे बाद उसकी हालत में सुधार होने के बार घर भेज दिया।
बताया जाता है कि पचास वर्षीय अधेड़ सोमवार को शौच करने गया था। जहां उसने किसी बोतल में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के ढक्कन अपने ही प्राइवेट पार्ट के अग्रभाग पर चढ़ा लिया। जिसके चलते मूत्र त्याग होने की दिक्कत हो गयी। जबरदस्ती काफी कोशिश करने से उसका प्राइवेट पार्ट व पेट दोनो फूल गया। जिससे वह अचेत हो गया।
परिजनों ने उसे एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने काफी मशक्कत के बाद ढक्कन निकाला गया। अधेड़ की तबीयत में काफी देर बाद सुधार होने के बाद उसे घर भेज दिया गया।
Published : 1 April 2024, 6:54 PM IST
Topics : Ballia Bottle Cap private part उत्तर प्रदेश ढ़क्कन प्राइवेट पार्ट बलिया बोतल