हिंदी
बलिया: जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित ने कोटेदार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार कोटेदार का बेटा उसकी पत्नी को फोन करता है व महिलाओं को अश्लील मैसेज करता है। पीड़ित के अनुसार पुलिस ने मामले पर शिकायत दर्ज नहीं की है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार एक व्यक्ति ने कोटेदार के बेटे पर गुंडई करने व महिलाओं को परेशान करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी थी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
पीड़ित के द्वारा गंभीर आरोप लगाये जाने के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
Published : 1 July 2024, 8:19 PM IST
No related posts found.