बलिया: हौसला बनाएं रखिए, 2027 में यूपी समाजवादियों का होगा: रामगोविंद

यूपी के बलिया में सपा कार्यालय पर धूमधाम से संविधान मान स्तंभ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 3 August 2024, 8:05 PM IST
google-preferred

बलिया: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को संविधान मान स्तंभ की स्थापना धूमधाम से मनाया गया। करीब पांच फीट  के इस स्तंभ को बनाने में लकड़ी और शीशे का बेहतरीन इस्तेमाल हुआ हैं। जिसके ऊपर संविधान की पुस्तक रखी हुई है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार  कार्यकर्ताओं से भरे सभा हाल में संविधान मान स्तंभ की स्थापना के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने जैसे ही स्तंभ से पर्दा हटाया, वैसे ही पूरा हाल तालियों और बाबा साहब अमर रहे के नारों से गूंज उठा। 

इस अवसर पर रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के तरफ बड़ी उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा हैं। देश के राजनीति में आज समाजवादी पार्टी की मजबूत उपस्थिति हैं। इसके पीछे हमारी पार्टी के बूथ का बहादुर कार्यकर्ता हैं जो हर परिस्थिति में लड़ कर पार्टी को इतनी ताकतवर बनाया हैं। साथियों यही हौसला बनाएं रखिए  2027 में उत्तर प्रदेश समाजवादियों का होगा।

आज जो केंद्र में बैसाखी वाली सरकार हैं संविधान के पवित्रता से खिलवाड़ करने वालो की हैं। उत्तर प्रदेश में दमनकारी प्रवृति का  नेतृत्वकर्ता सत्ता के शीर्ष पर बैठे हैं। जिनका लोकतन्त्र और संविधान में विश्वास ही नहीं हैं। बुलडोजर और बुलेट में विश्वास हैं। जिसे उखाड़ फेंकने हेतु आज स्थापित स्तंभ के प्रति हमारा विश्वास और समर्पण ही काम आयेगा।

 फेफना विधायक व जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के स्नेह और विश्वास से ही कोई कार्य संभव हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बलिया मेरे दिल मे हैं। बलिया के लोगों ने लोकसभा चुनाव में अपार समर्थन दिया हैं। जिसके लिए पूरी समाजवादी पार्टी आभारी हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव मनोनित होने के बाद पहली बार जिले में आगमन पर अवलेश सिंह का भी स्वागत जिला कार्यालय पर किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, मो. जियाउद्दीन रिजवी, सुशील पाण्डेय "कान्हजी", लक्ष्मण गुप्ता, शशिकांत चतुर्वेदी, राजन कनौजिया, सुएबुल इस्लाम,रोहित चौबे, जलालुदीन जे डी, नीरज गुड्डू, जयप्रकाश यादव मुन्ना, अजय यादव,राजेन्द्र यादव, रामरेश्वर पासवान, रविंद्र नाथ यादव, शामू ठाकुर, जुबेर सोनू, राजनारायण यादव,राकेश यादव, उदय बहादुर सिंह सतीश राजभर, रामनाथ पासवान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम ने किया।

Published : 
  • 3 August 2024, 8:05 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement